फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Phones hacked with just one click, 400 people became victims of cyber fraud.

Barabanki News: सिर्फ एक क्लिक से फोन हैक, 400 लोग साइबर ठगी का हुए शिकार

Wed, 26 Nov 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 26 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Phones hacked with just one click, 400 people became victims of cyber fraud.
बाराबंकी। साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका ईजाद किया है। वे ई-चालान, बिजली बिल, बैंक नोटिफिकेशन, पीडीएफ या फोटो के बहाने लोगों को एपीके फाइलें भेजकर उनके फोन हैक कर रहे हैं और खाते खाली कर रहे हैं। इस नए तरीके की चपेट में अब तक 400 से अधिक लोग आ चुके हैं, जिनमें 20-25 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ठगी से किसी के खाते खाली हुए हैं तो किसी की निजी छवि खराब की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, साइबर अपराधी सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या ईमेल पर एक एपीके फाइल भेजते हैं। जैसे ही यूजर इस फाइल को इंस्टॉल करता है, उसका पूरा फोन डाटा जैसे फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, कॉन्टैक्ट्स, ओटीपी और बैंक विवरण सीधे साइबर ठगों के कब्जे में चला जाता है। असंद्रा क्षेत्र के उदयराज ने बताया कि ओटीपी और अज्ञात कॉल से सावधान रहने के बावजूद, उन्होंने व्हाट्सएप पर आई एक एपीके फाइल खोली। जिसके कुछ ही देर बाद उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये की राशि उड़ गई। साइबर ठगों द्वारा सीधे बैंक विवरण पूछने की पुरानी तरकीबों की तुलना में एपीके फाइल के जरिए होने वाली यह ठगी अब तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

....................

बच के...शादी के निमंत्रण पत्र सोच समझकर खोले
इस समय सहालग में व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेजने का चलन है। साइबर ठग इसी का फायदा उठा रहे हैं। इसलिए बिना सोचे-समझे एपीके फाइल पर क्लिक मत करें।
.........................
इस तरह से काम करती है एपीके फाइल
साइबर थाने के विशेषज्ञ राजन यादव ने बताया कि एपीके फाइल फोन के अंदर खुद को छिपा लेती है। फोन का क्लोन तैयार कर देती है। ओटीपी पढ़ सकती है। व्हाट्सएप चैट तक पहुंच सकती है और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकती है। इसके अलावा बैंक लॉगिन और पासवर्ड ट्रैक करती है। यानी व्यक्ति का पूरा फोन दूसरे के नियंत्रण में चला जाता है और उसे पता भी नहीं चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बचने के लिए कुछ उपाय
- व्हाट्सएप की सेटिंग में जाकर ऑटो डाउनलोड ऑफ कर दें।
- फाइल के अंत में .apk है तो तुरंत डिलीट करें।
- किसी भी अटैचमेंट को बिना पुष्टि डाउनलोड न करें।
- अनवेरिफाइड ऐप में आधार या बैंक डिटेल न डालें।
- गूगल से कस्टमर केयर नंबर न खोजें।
....................
वर्जन-
जल्दी शिकायत होगी उतनी जल्दी राहत
एपीके फाइल से ठगी या धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या शिकायत पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी उतनी जल्दी पुलिस पैसे को खाते में होल्ड करा लेंगे।
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed