फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Performed Aarti by worshiping cow

Barabanki News: गो-पूजन कर उतारी आरती, पहनाई माला

Sun, 10 Nov 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Performed Aarti by worshiping cow
बाराबंकी के गोपाला गोशाला में गोपूजन करते लोग। संवाद
बाराबंकी। गोपाष्टमी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। गौशाला गो-पूजन एवं गो-आरती का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने गायों के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारी। महिलाओं ने विशेष रूप से गायों को माला पहनाकर उन्हें सहलाया और दुलार किया। इस मौके पर गायों को गुड़, घास और हरी सब्जी खिलाई गई।
विज्ञापन


नागेश्वरनाथ मंदिर के समीप स्थित गोपाल गोशाला में सुबह से ही श्रद्धालु गो माता की पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगे थे। संजय जैन, राधेश्याम जायसवाल वैद्य, नवीन, कंचन, शरद टंडन आदि ने प्रभात फेरी निकाली और गायों की सेवा की।
विज्ञापन


हरख की ग्राम पंचायत गोठिया, बलछठ गांव स्थित गोशालाओं ने गायों की पूजा की। घुंघटेर में ग्राम बिसई के माता राम जानकी नहवाई कुटी पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्यालय अध्यक्ष रामनाथ मौर्य व अन्य श्रद्धालुओं ने गोमाता का पूजन करने के साथ ही गोरक्षा का संकल्प लेने के साथ ही गायों को मिष्ठान एवं फल भी खिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु पालन विभाग की ओर से जिले की सभी 116 गोशालाओं में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से गो-पूजन कराया गया और तिलक लगाकर आरती उतारी और माला पहनाकर सब्जी, फल व गुड़ खिलाया। सीवीओ डॉ. अतुल कुमार अवस्थी ने बंकी की जरहरा गोशाला पहुंच कर गुड़ व हरा चारा खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed