फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   People dance on Bhojpuri songs

भरत के भोजपुरी गीतों पर झूमे लोग

Thu, 20 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 20 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
People dance on Bhojpuri songs
भोजपुरी के जाने माने गायक निर्गुण सम्राट भरत शर्मा व्यास - फोटो : अमर उजाला
देवा महोत्सव के ऑडिटोरियम में गुरुवार की रात भोजपुरी के जाने माने गायक निर्गुण सम्राट भरत शर्मा व्यास की धूम रही। भोजपुरी, निर्गुण व कई एलबमों को पेश कर तहलका मचा देने वाले भरत शर्मा ने देवा महोत्सव के ऑडिटोरियम में भोजपुरी गीतों से ऐसा समां बांधा कि हर कोई झूम उठा।
विज्ञापन


पियवा सिवान से अंहार भइले आइल देवर तनी देहिया पे डाल दा रजाई.. व गोरिया चांद के अजोरिया ऐसन गोर.. से फेमस भरत शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिगीत से की तो वहीं एक के बाद एक तड़पते-फड़कते भोजपुरी गीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। 
विज्ञापन


भोजपुरी गायिकी व निर्गुण भजन का लोहा मनवा चुके निर्गुण सम्राट भरत शर्मा व्यास की धमाकेदार प्रस्तुति ने ऑडीटोरियम के मंच को नया आयाम दिया। एक से एक नामवर कलाकारों का गवाह बने इस मंच पर आज भरत शर्मा व्यास का नाम जुड़ गया। इस ऐतिहासिक मंच से भरत शर्मा ने अपने गीतों को ऐसा परवान चढ़ाया कि मानों समय कुछ समय के लिए ठहर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर आते ही भरत शर्मा व्यास ने सबसे पहले माई गीत- निबिया के डालि मइया डाले असनवा कि झूलि झूलि जाए.. गाया। इसके बाद माई के बसेलवा निमिया के पेड़वा और निमिया के डाढ़ मैया.., संसार में तेरा जलवा है तुझसा जलवागर कोई नहीं, तू हर अफसर का अफसर है तेरा अफसर कोई नहीं.., दरबार हजारों देखे हैं तेरे जैसा दरबार नहीं..।

इन गीतों के बाद भरत व्यास अपने रंग में आ गए। स्वर लहरी बिखेरते हुए जैसे ही अपना हिट गीत- गोरिया चांद के अजोरिया ऐसन गोर बाड़ू हो, तोहार जोड़ केहू नाहि के बेजोड़ बाड़ू हो.... गाया लोग मस्ती में उछल पड़े। इसके बाद पियवा सिवान से अंहार भइले आइल देवर तनी देहिया पे डाल दा रजाई..गाकर महफिल में रंग जमा दिया।

उसके बाद- जेकर बलमा परदेस गई सखी वोकर..., पायल नथिया झूमर टीका ई मनवा लपकत चमकत देखि गहनवा...गाया, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। देर रात चले कार्यक्रम में ऐसा समां बांधा कि लोग अपने स्थान पर ही चिपके रहे। खचाखच भरे ऑडिटोरयिम में जगह कम पड़ने के कारण लोग खड़े-खड़े प्रोग्राम का आनंद लेते रहे।


भोजपुरी गीतों का ऐसा जादू कि दूर-दूर तक जा रही आवाज सुन लोग ऑडिटोरियम पहुंच गए। लोगों कोे रात गहराने का एहसास तक नहीं हुआ और कार्यक्रम के अंत तक जमे रहे। भरत अपने भोजपुरी गीतों को परवान चढ़ाते गए। मंच संचालन कर रहे आशीष पाठक ने अपने अल्फाज व अंदाज से सभी का मन जीत लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक धर्मराज यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed