{"_id":"60e1ed758ebc3ebf0b0e1baa","slug":"pension-of-beneficiaries-stuck-due-to-negligence-barabanki-news-lko5854651136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से अटकी लाभार्थियों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से अटकी लाभार्थियों की पेंशन
विज्ञापन
बाराबंकी। जून माह बीत जाने के बाद भी अभी तक 50 प्रतिशत पेंशनार्थियों का सत्यापन जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में जुलाई माह में करीब 1.67 लाख वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशनार्थियों को पेंशन नसीब हो सकेगी या नहीं, इस पर अभी संशय बना हुआ है।
डीएम द्वारा संबंधित एसडीएम और बीडीओ को निर्देशित किए जाने के बाद भी सत्यापन कार्य में देरी की जा रही है। विभागीय अधिकारी अब एक हफ्ते में शत-प्रतिशत सत्यापन पूरा होने का राग अलाप रहे हैं।
सरकार द्वारा चलाई जा रही पेंशन योजनाओं का लाभ वृद्धा, विधवा और दिव्यांगों को मिले, इसके लिए हर वित्तीय वर्ष अप्रैल, मई और जून माह में लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाता है।
विज्ञापन
इस बार भी समाज कल्याण विभाग ने करीब 90 हजार, महिला कल्याण विभाग ने 57 हजार और दिव्यांग कल्याण विभाग ने लगभग 18 हजार पेंशनार्थियों का डाटा तहसील और ब्लॉकों को सत्यापन के लिए उपलब्ध कराया था ताकि अपात्र और मृतकों को लाभार्थी सूची से हटाकर नए पात्रों को लाभ दिया सके।
पंचायत चुुनाव के चलते देरी से शुरू हुआ सत्यापन कार्य जून माह बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी तक 50 फीसदी सत्यापन पूरा होने की बात कही जा रही है। शहरी क्षेत्र में लेखपाल और ग्रामीण क्षेत्र में सचिवों द्वारा सत्यापन कार्य मेें लापरवाही बरतने से पेंशनार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह हाल तब है जब समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत पर डीएम द्वारा एसडीएम और बीडीओ को निर्देशित किया जा चुका है। ऐसे में यह लापरवाही पेंशनार्थियों के लिए मुसीबत बनती दिख रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी व नोडल एसपी सिंह ने बताया कि अभी तक 50 प्रतिशत सत्यापन पूरा हो सका है। जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम और बीडीओ को निर्देशित करने के बाद भी तेजी नहीं आ रही है। एक हफ्ते में सत्यापन कार्य पूरा कराया जाएगा।