फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Peacefully held TET, 1126 absent

शांतिपूर्ण निपटी टीईटी, 1126 रहे अनुपस्थित

Sun, 15 Oct 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन

 शहर के आठ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान चाक चौबंद व्यवस्था रही। दो पालियों में 9024 अभ्यर्यी इसमें शामिल हुए। कई परीक्षा केंद्रों पर मूल प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता के चलते अभ्यर्थियों को परीक्षा देने से रोक दिया गया। हालात बिगड़ते देख डीएम ने सचिव परीक्षा नियंत्रक से दूरभाष पर बात करने के बाद प्रमाण-पत्र की फोटो कापी लाने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रो में प्रवेश का आदेश दे दिया।

विज्ञापन

 
प्रथमिक स्तर पर पहली पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक हुई। इस परीक्षा में 5711 परीक्षार्थियों को शामिल होना था पर 4990 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 721 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी अपराह्न 2:30 बजे से 5 बजे तक हुई। इसमें पंजीकृत 4439 में 4034 परीक्षार्थी उपस्थित व 405 अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट व दो पर्यवेक्षक तैनात रहे।
विज्ञापन


सहायक नोडल अधिकारी नंदलाल सिंह के अलावा सचल दल की टीम में बीएसए पीएन सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी नागेश त्रिपाठी के अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। एसडीएम रामसनेहीघाट राहुल यादव ने जनेस्मा कॉलेज में बिना आईकार्ड के मिले कक्ष निरीक्षक को लेकर नारजगी व्यक्त की।        
विज्ञापन
विज्ञापन

     

मूल अंकपत्र न लाने वाले छात्र परीक्षा केंद्र पर प्रवेश को लेकर केंद्र व्यवस्थापक व स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट के सामने गिड़गिड़ाते रहे। इस दौरान कई छात्रों के अविभावकों का परीक्षा केंद्रों पर दबाव बढ़ता देख छात्रों की समस्या को डीएम को बताई गई। इस पर डीएम व डीआईओएस ने सचिव परीक्षा नियंत्रक से दूरभाष पर बात की। इसके बाद प्रमाण-पत्र की फोटो कापी लाने वाले छात्रों को प्रवेश देने के आदेश जारी हुए।  प्रत्येक परीक्षा केंद्र की ओएमआरसीट को अलग-अलग रंग के चार बंडलों में सील किए गए। इतना ही बंडलों के खोलने व सील करने के समय कराई गई वीडियोग्राफी की सीडी भी सील की गई। सील किए गए सभी बंडल ट्रेजरी के लॉकप में रखे गए हैं।        

       
दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई । मूल प्रमाण-पत्र न लाने वाले छात्रों को सचिव परीक्षा नियंत्रक से बात करने केे बाद प्रमाण-पत्र की फोटो कापी होने पर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। हालांकि जिन छात्रों के पास प्रमाण-पत्र की छायाप्रति भी नहीं थी उन्हें परीक्षा से वंचित किया गया। -नंदलाल सिंह  जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed