{"_id":"69961d4b0d1e6123990251dc","slug":"peace-committee-meetings-were-held-regarding-holi-and-ramzan-barabanki-news-c-315-1-brb1001-159252-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: होली और रमजान को लेकर हुईं शांति समिति की बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: होली और रमजान को लेकर हुईं शांति समिति की बैठकें
Thu, 19 Feb 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठकें थानों में आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को रामनगर व देवा में बैठकें हुईं। रामनगर कोतवाली परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने से बचने की सलाह दी। बताया कि तहसील में कुल 119 स्थानों पर होलिका दहन होना है।
देवा कोतवाली परिसर में प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि होली के जुलूस में शराब पीकर उत्पात मचाने वाले लोगों को इस बार पुलिस पहले से चिन्हित कर उन्हें दो लाख रुपये का मुचलका पाबंद कराएगी। नई उम्र के लड़के यदि ट्रिपल राइटिंग करते मिले तो गाड़ी सीज होगी। सड़कों पर नशे में धुत मिलने वाले को थाने में बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस में शराब पीकर आने वाले लोगों पर पुलिस पैनी नजर रखेगी। नगर पंचायत देवा के अध्यक्ष हारुन वारसी, वारसी होलीकोत्सव समिति के अध्यक्ष शहजादे आलम वारसी, चमन लाल निगम, सभासद अजय निगम, राजू श्रीवास्तव, लकी निगम, राधे जायसवाल, सोहनलाल वाल्मीकि, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।