फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   PCS Pre exam

3134 परीक्षार्थियों का छूटा पीसीएस-प्री एग्जाम

Sun, 20 Mar 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 20 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
PCS Pre exam
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोक सेवा आयोग उप्र इलाहाबाद द्वारा सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा, सामान्य चयन प्रारम्भिक परीक्षा-2016 व सम्मिलित राज्यअवर अधीनस्थ सेवा, विशेष चयन प्रारम्भिक परीक्षा रविवार को 20 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में करीब 35 फीसद परीक्षार्थियों की परीक्षा किन्हीं न किन्हीं कारणों से छूट गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन


पीसीएस-प्री परीक्षा के लिए जनपद में 20 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 8879 परीक्षाथियों का आवंटन किया गया था। लेकिन परीक्षा में 3134 परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सके। कई परीक्षार्थियों के देरी से केंद्र पर पहुंचने के चलते वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर से परीक्षा में शामिल होने के लिए आए संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि उनका परीक्षा केंद्र कटरा में था लेकिन वह समय से परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच सके जिससे परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी इंटर कॉलेज का पता पूछ रहे कानपुर से आए परीक्षार्थी सुनील सिंह ने बताया कि वह जल्दी के चक्कर में बस से बाराबंकी तक आया लेकिन लखनऊ में जाम के चलते वह समय से यहां नहीं पहुंच सके जिससे परीक्षा के लिए करीब 15 मिनट लेट हो गए।


इसी तरह कई परीक्षार्थियों की परीक्षा सेेंटरों पर समय से नहीं पहुंचने से उनकी परीक्षा छूट गई। परीक्षा की निगरानी ने लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed