फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   pay salary on time

वेतन भुगतान समय पर हो

Sun, 08 Aug 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
pay salary on time
बाराबंकी। विद्युत संविदा कर्मियों को समय पर वेतन का भुगतान न किए जाने समेत कई अन्य समस्याओं को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के बैनर तले संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर जिले के कई विद्युत उपकेंद्रों पर धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। मांगों का एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को भेजा। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से फॉल्ट को सही कराने में विभाग को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन में कार्यरत संविदा कर्मियों ने समय पर वेतन न मिलने और परिचय पत्र, वर्दी, रेनकोट, हेलमेट व ईपीएफ की धनराशि खातों में जमा न कराने समेत कई अन्य समस्याओं को लेकर रविवार को शहर के पल्हरी, सिरौलीगौसपुर समेत कई अन्य विद्युत उपकेंद्रों पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बिजली मजूदर संगठन के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गिरी ने आंदोलित संविदा कर्मियों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जिले में तैनात संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान की जिम्मेदारी जुलाई 2019 में ओरियन कंपनी ने ली थी किंतु कंपनी द्वारा कभी भी समय पर भुगतान नहीं किया गया। और न ही कर्मचारियों को वर्दी, रेनकोट, हेलमेट आदि दिए गए। वहीं ईपीएफ की धनराशि भी उनके खातों में जमा नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि माह की सात तारीख को वेतन दिया जाए और श्रम कानून के तहत छह घंटे का काम लिया जाए। अत्यधिक लंबी लाइनों वाले फीडर के अनुरक्षण के लिए संविदा कर्मियों के गैंग की संख्या बढ़ाई जाए, कर्मचारियों को बिजली मित्र के नाम से जाना जाए समेत 18 मांगों को हर हाल में पूरा किया जाए। संगठन द्वारा इन मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को भेजा गया।

संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से रविवार को जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था खराब दिखी। फॉल्ट ठीक कराने के लिए विभाग को पसीना बहाना पड़ा। इसके चलते घंटों बिजली गुल रही। लोगों को उमस भरी गर्मी में बेहाल होना पड़ा। शहर समेत फतेहपुर, रामसनेहीघाट व हैदरगढ़ आदि क्षेत्रों में पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed