{"_id":"680d2e0edd9b2b76d3035fea","slug":"patients-are-upset-in-need-of-treatment-at-sub-health-centers-barabanki-news-c-315-1-slko1014-138075-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, मोबाइल टीम कर रही गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, मोबाइल टीम कर रही गेहूं खरीद
Sun, 27 Apr 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गेहूं खरीद के लिए बने सरकारी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा छाया है। दूसरी तरफ क्रियाशील मोबाइल टीमें केंद्र प्रभारियों की अगुवाई में सीधे गांवों में किसानों के घरों पर पहुंचकर गेहूं की खरीद कर रही हैं। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद गेहूं की मोबाइल टीम द्वारा की जाने वाली खरीद में तेजी आई है। शनिवार को भी प्रभारी किसानों के घर पहुंचे और करीब पांच सौ क्विंटल से अधिक की गेहूं खरीद की।
प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद रणवीर प्रसाद एक सप्ताह पूर्व नवीन मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया था। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा देख नाराजगी जताते हुए मोबाइल खरीद के आदेश दिए थे कहा था कि केंद्र प्रभारी केंद्रों पर बैठने के बजाए गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करें और उनके घर से गेहूं की खरीद करें। इस आदेश का अनुपालन शुरू करा दिया गया है। शनिवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने रामसनेहीघाट पहुंच क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद केंद्र प्रभारी के साथ इटहुआ गांव पहुंच किसान विक्रम प्रसाद, अमहिया गांव के अमरनाथ, नरेंद्र कुमार आदि से करीब पांच सौ क्विंटल के अधिक की गेहूं खरीद की। इसी प्रकार अन्य केंद्र प्रभारियों ने भी गांवों में किसानाें के घर पहुंचकर गेहूं खरीद की। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव के आदेश के बाद अब गांवों में जाकर सीधे किसानों से गेहूं की खरीद की जा रही है अब तक 4200 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है।