फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Parvati found her family, bid her farewell and presented her with gifts

Barabanki News: पार्वती को मिला परिवार, विदा कर भेंट किए उपहार

Sat, 22 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Parvati found her family, bid her farewell and presented her with gifts
बाराबंकी। याददाश्त खो देने के कारण बीते पांच साल से रफी अहमद किदवई जिला अस्पताल में पांच वर्ष से गुमनामी में रह रहीं पार्वती को शुक्रवार को बिछड़ा हुआ परिवार मिला। महोबा जिले की तहसील कुल्पाहर के ग्राम छितरवारा से पार्वती के पति विजय, पुत्री उपमा व बहन किरन उसे घर जा जाने के लिए जब जिला अस्पताल पहुंचे तो पूरा माहौल भावुक हो उठा। अपनों से मिलकर पार्वती की आंखें भी भर आईं। वह पुत्री व बड़ी बहन को गले से लगा कर फफक पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही पार्वती को उपहार देकर विदाई देने वालों का तांता अस्पताल परिसर में जुटने लगा था। बीते पांच सालों से एक परिवार सदस्य की तरह पार्वती की देखभाल करने वाली अस्पताल कर्मी रोमी सैनी, किरन, सुमन व आशा कनौजिया समेत अन्य महिलाओं ने विदाई में उसे साड़ी, चूड़ी, पर्स, मिठाई आदि भेंटकर सुखी पारिवारिक जीवन की कामना। पार्वती ने सबके साथ फोटो खिंचवाए और अपनी पुत्री, बहन व पति विजय से मिलवाया। सबके मोबाइल नंबर भी पुत्री के मोबाइल नंबर में फीड़ कराए। महिला चिकित्साकर्मियों के साथ ही पुरुष चिकित्सा कर्मियों के परिवार की महिलाएं व बच्चे भी पार्वती से मिलने पहुंचे। सीएमएस डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि पार्वती परिवारीजन को पाकर खुश है।
विज्ञापन

पांच साल पहले घायल अवस्था में मिली थी पार्वती

14 अक्टूबर 2019 को शाम पांच बजे नगर के मुहल्ला सत्यप्रेमी नगर में रामाश्रम के निकट जख्मी हालत में पार्वती को देखकर सभासद पंकज मिश्रा ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस के अनुसार वह ट्रेन से गिर कर घायल हुई थी। इसके बाद किसी तरह रेलवे लाइन किनारे से उठकर रामाश्रम तक पहुंची। चोट के कारण वह अपनी याददाश्त भी खो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लगा परिवार का पता
अमर उजाला ने एक मार्च 2025 को पार्वती की खबर प्रमुखता के साथ दी थी। इसका संज्ञान लेकर डीएम शशांक त्रिपाठी ने पार्वती के परिवारजन का पता लगाने के लिए तहसील नवाबगंज के एसडीएम न्यायिक विवेकशील व एडीएसअीओ प्रतिभा यादव को जिम्मेदारी सौंपी। पार्वती की भाषा महोबा जिले जैसी होने से महोबा जिले के अधिकारियों से भी संपर्क किया।

जिले की तहसील कुल्पाहार में छितवारा नामक गांव हैं। एसडीएम विवेकशील ने कुल्पाहार तहसील में तैनात रह चुके मौजूदा समय फिरोजाबाद के तहसीलदार कृषराज से संपर्क किया तो उन्होंने छितवारा गांव के लेखपाल राम कुमार के जरिए पार्वती के पति विजय व जेठ संजय पटेरिया से बात कराई। वीडियो कॉल कराने पर परिवारीजनों ने पार्वती को पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed