{"_id":"642ebe40b43d56b09d0af104","slug":"paramilitary-will-be-engaged-four-thousand-security-personnel-will-conduct-elections-barabanki-news-c-13-1-169390-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लगेगी पैरामिलेट्री, चार हजार सुरक्षाकर्मी कराएंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लगेगी पैरामिलेट्री, चार हजार सुरक्षाकर्मी कराएंगे चुनाव
Thu, 06 Apr 2023 06:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
34 जगहों पर बनेंगे बैरियर, दो जोन व छह सेक्टर में बांटा गया जिला
प्रत्याशियों की घोषणा व नामांकन के बाद फिर चेक होगी संवेदनशीलता
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। एक-एक बूथ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था तय हो गई है। जिले के 23 संवेदनशील व 20 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनाव पैरामिलेट्री के साये में होगा। पुलिस विभाग ने जिले को दो जोन व छह सेक्टरों में बांटकर 34 बैरियर बनाने का प्लान बनाया है। जबकि हर थाने में चार के हिसाब से करीब 88 त्वरित प्रतिक्रिया टीम सक्रिय रहेंगी। करीब चार हजार सुरक्षाकर्मी चुनाव कराएंगे।
नगर पालिका नवाबगंज व 13 नगर पंचायतों के 160 मतदान केंद्रों के 447 बूथों पर चुनाव होना है। बीते तीन चार चुनावों की समीक्षा के आधार पर पुलिस ने 23 संवेदनशील, 34 अति संवेदनशील व 20 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिंह्नित किए है। हालांकि, प्रत्याशियों की घोषणा व नामांकन के बाद के माहौल के आधार पर भी संवेदनशीलता तय होगी। अधिकारियों के अनुसार, इस बार चुनाव में 300 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर, करीब 1500 सिपाही, करीब 1400 होमगार्ड लगाए जाएंगे। जबकि 12 कंपनी पैरामिलेट्री व पीएससी बल की मांग की गई है। इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
संवेदनशील व अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर पैैरामिलेट्री के जवान तैनात रहेंगे। जिन मतदान केंद्रों पर बूथों की संख्या दो से अधिक होगी वहां एक सब इंस्पेक्टर तैनात होगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। पूरे जिले में 34 बैरियर बनाए जाएंगे। मतदान के दिन अमेठी, अयोध्या, लखननऊ, सीतापुर व बहराइच जिलों की सीमाएं एक दर्जन से अधिक बैरियर बनाकर सीज की जाएंगी।
विज्ञापन
मतदान वाले दिन हर थाने में करीब चार त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) सक्रिय रहेगी। अर्थात करीब 88 टीमें भ्रमणशील रहेगी। सेक्टर में सुरक्षा की कमान सीओ व जोन में एएसपी की रहेगी। मतदान से पहले सुरक्षाकर्मियों को ब्रीफ कर आयोग के निर्देशों से भलीभांति परचित कराया जाएगा।
..................................
वर्जन
ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी
चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के नोडल बनाए गए एएसपी उत्तरी अरविंद मिश्र ने बताया कि, निकाय चुनाव में कार्यक्रमों से लेकर मतदान तक की निगरानी ड्रोन से होगी। पुलिस विभाग के पास अपने भी ड्रोन हैं। जरूरत पड़ने पर किराए पर लिए जाएंगे। एएसपी ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। जबकि वीडियोग्राफी भी होगी।