फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pantoon Bridge

सरयू नदी पर शुरू हुआ पीपा पुल

Wed, 12 Feb 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pantoon Bridge
टिकैतनगर(बाराबंकी)। सरयू नदी के तटवर्ती गांव को सौगात के रूप में बनकर तैयार पीपा पुल का बुधवार को अयोध्या सांसद लल्लू सिंह व दरियाबाद विधायक सतीश चंद शर्मा ने लोढ़ेमऊ में उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीपा पुल पर आवागमन शुरू हो गया और बाराबंकी से गोंडा की दूरी घट गई। पुल के बन जाने से स्थानीय लोगों के समय की बचत होगी और वह 60 किलोमीटर की जगह मात्र ढाई किलोमीटर का सफर तय करके 10 मिनट के अंदर ही सरयू पार कर गोंडा पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

इस समारोह के दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के विकास से ही घाघरा नदी पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर पक्का पुल बनेगा। भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे को बढ़ाते हुए हर वर्ग को विकास की कड़ी से जोड़ा है। कहा कि किसान को केंद्र में रखकर कल्याण के लिए नीतियां बनाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व सिंचाई की योजनाओं को शुरू कर किसानों की तरक्की के लिए ठोस नीतियों की शुरूआत की गई है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। किसानों के चेहरे पर अब खुशहाली दिख रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संशोधन कानून को लेकर झूठी अफवाहें फैलाकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। अपील की कि किसी के बहकावे न आए और नागरिकता संशोधन कानून के बारे में पूरी जानकारी करें। यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं अपितु नागरकिता देने के लिए है। विधायक सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि पीपा पुल बनने पर सबसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताते हुए कहा कि अब गोंडा जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को 60 किलोमीटर की दूरी मात्र 2.5 किलोमीटर में ही तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल के बनने से गोंडा बहराइच बलरामपुर से दूरी कम होने के चलते पढ़ने वाले बच्चों को भी सहूलियत होगी। किसानों के हित में तमाम योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ भी किसान वर्ग को मिल रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब किसान आय दोगुनी कर आर्थिक संपन्न होंगे। जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर तबके की सुरक्षा है, यह जाति पात के भावना से ऊपर उठते हुए सबका साथ सबका विकास चाहती है। योजनाओं का सीधा लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। कार्यक्रम में चेयरमैन जगदीश गुप्ता, कमलाकांत द्विवेदी, राकेश शुक्ला, गंगाबक्स सिंह, पुरुषोत्तम तिवारी, हरीश बिहारी, लक्ष्मीकांत मौर्य, विवेक तिवारी, मुलायम सिंह यादव, रमाशंकर लोधी, मधुकर तिवारी,कृष्ण कुमार पांडेय,आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed