{"_id":"67268b2079e696e5690f6b77","slug":"panic-due-to-crocodile-in-village-pond-barabanki-news-c-315-1-brp1006-127255-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गांव के तालाब में मगरमच्छ से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गांव के तालाब में मगरमच्छ से दहशत
Sun, 03 Nov 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र फतेहपुर के रौजा गांव के तालाब में मौजूद एक मगरमच्छ पिछले 15 दिनों से दहशत का कारण बना हैं। इस कारण लोगों ने रात को घर से निकलना तक बंद कर दिया है। शिकायत के बाद भी वन विभाग के जिम्मेदार तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़ने की जगह बस कार्ययोजना बनाने में जुटे हैं।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के रौजा गांव में 18 अक्टूबर को ग्रामीणों ने एक बड़ा मगरमच्छ तालाब के किनारे देखा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जिस तालाब में मगरमच्छ है उसके आस पास कुछ घर भी बने हुए है। इससे कभी भी मगरमच्छ द्वारा इंसानों अथवा मवेशियों पर हमले का खतरा मंडराता रहता है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़कर नदी में प्रकृतिवास के लिए डाला जाएगा। (संवाद)