फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   panchayat election

ब्लॉक प्रमुख के 15 पदों के लिए 28 नामांकन

Fri, 09 Jul 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
बाराबंकी। जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के 15 पदों के लिए बृहस्पतिवार को 28 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसको लेकर सुबह से ही ब्लॉकों पर गहमागहमी का माहौल रहा। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान उम्मीदवारों ने सांसद, विधायक और पदाधिकारियों के अलावा समर्थकों के साथ पहुंचकर अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ब्लॉकों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। निर्धारित दूरी पर लगी बैरिकेडिंग पर समर्थकों को रोक दिया गया और इसके बाद उम्मीदवार व प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

जिले में कुल 15 ब्लॉकों में प्रमुख पद का चुनाव होना है। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होना तय है। इस दौरान 28 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें से तीन ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय है। क्योंकि यहां पर सिर्फ दो ब्लॉकों में भाजपा और एक ब्लॉक में सपा के उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा यहां पर किसी भी दल के उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिससे इनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। रामनगर में विधायक शरद अवस्थी के साथ पहुंचकर भाजपा उम्मीदवार संजय तिवारी ने और सपा के राघवेन्द्र सिंह उर्फ राजन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं निंदूरा में विधायक साकेंद्र वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत के साथ पहुंचे भाजपा उम्मीदवार अनूप रावत ने तथा सपा के रामू गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसी प्रकार फतेहपुर में भाजपा के ओमप्रकाश ने विधायक के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया तो निर्दल अनिल कुुमार ने भी अपना पर्चा जमा किया। दरियाबाद में विधायक सतीश शर्मा के साथ पहुंचे भाजपा के आकाश पांडेय ने अपना पर्चा दाखिल किया तो सपा से दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा। इसी प्रकार बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर, मसौली और हैदरगढ़ से भाजपा और सपा के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया।
वहीं त्रिवेदीगंज से भाजपा की पूनम रावत ने तो निर्दल कांती देवी, देवा से भाजपा के धर्मेंद्र यादव ने तो निर्दल अंजनी देवी, सिद्धौर से भाजपा की आरती, सपा की सीता देवी के अलावा निर्दल उम्मीदवार विमला देवी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जनप्रतिनिधियों और समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवार के साथ ही इनके समर्थकों में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। एसपी यमुना प्रसाद ने भी कई जगहों पर जाकर सुरक्षा का हाल देखा। सभी जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी व पुलिस बल तैनात रहा। नामांकन के दौरान गहमागहमी तो रही लेकिन कहीं कोई विवाद सामने नहीं आया है।
भाजपा का दो सपा का एक सीट पर निर्विरोध चुना जाना तय
हरख से भाजपा के उम्मीदवार रवि रावत और पूरेडलई से भाजपा के रत्नेश सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है। क्योंकि इनके मुकाबले किसी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसी प्रकार बंकी ब्लॉक में सपा उम्मीदवार आशा देवी के सामने किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल न किए जाने से इनका भी निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

जिले के 15 ब्लॉकों में वृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी जगह उम्मीदवारों ने शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन किया है। इस दौरान 15 पदों के लिए 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed