Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Paid homage to Gandhi-Shastri on their birth anniversary, resolved to take inspiration from their thoughts

Barabanki News: जयंती पर गांधी-शास्त्री को किया नमन, उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प

Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Paid homage to Gandhi-Shastri on their birth anniversary, resolved to take inspiration from their thoughts
मैराथन दौड़ के बाद समाजसेवी समाजसेवी अविरल सिंह को सम्मानित करते पाटेश्वरी प्रसाद। - फोटो : मैराथन दौड़ के बाद समाजसेवी समाजसेवी अविरल सिंह को सम्मानित करते पाटेश्वरी प्रसाद।
बाराबंकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, अस्पतालों और पंचायत भवनों में उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया गया और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम शशांक त्रिपाठी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गांधी आश्रम में सांसद तनुज पुनिया ने चरखा चलाकर सूत काता। कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का संदेश देता है। उन्होंने अपने आवास व कांग्रेस कार्यालय पर भी जयंती मनाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार फाउंडेशन ने गन्ना संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने गांधी-शास्त्री को याद किया। कोटवाधाम में बड़ी गद्दी के महंत नीलेन्द्र बख्श दास और ग्राम प्रधान वंदना दास ने उनको श्रद्धांजलि दी। यहां विद्यापीठ इंटर कॉलेज और अन्य विद्यालयों में भी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में एसडीएम प्रीति सिंह की अगुवाई में 73 पंचायत भवनों पर कार्यक्रम हुए। जिला न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर संगोष्ठी हुई। जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने गांधी-शास्त्री के जीवन पर विचार रखे। वहीं सफाईकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। जिला कारागार में भी जयंती मनाई गई। वहीं छाया चौराहा से नशा मुक्त भारत मैराथन प्रतियोगिता में महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के 50 बच्चों ने दौड़ में हिस्सा लिया। मैराथन में आदित्य कुमार को पहला, समद को दूसरा और सौरभ को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed