Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Paddy procurement stalled, farmers upset, responsible silent

Barabanki News: धान खरीद ठप, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन

Wed, 03 Dec 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stalled, farmers upset, responsible silent
बाराबंकी। मुख्यमंत्री का आदेश है कि धान खरीद केंद्र से किसी भी किसान को वापस नहीं किया जाएगा, लेकिन जिले में हालात इसके बिल्कुल विपरीत हैं। जिले में धान की खरीद ठप है। टोकन होने के बावजूद भी किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है, क्योंकि अब तक खरीदा गया धान क्रय केंद्रों पर जमा (डंप) पड़ा है और उसकी उठान नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

किसान इस स्थिति का सारा ठीकरा आई-स्कैनर मशीन पर फोड़ रहे हैं, जबकि राइस मिलर्स पौष्टिक चावल को उठान में सबसे बड़ी बाधा बता रहे हैं। जिले में अब तक करीब 27 हजार मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है, लेकिन इसके मुकाबले उठान केवल तीन हजार एमटी ही हुआ है। उठान में इस भारी देरी के कारण खरीदा गया धान क्रय केंद्रों पर जमा हो गया है। नवीन मंडी के अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान की खरीद बंद है। इस मजबूरी के चलते किसान अपना धान व्यापारियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को विवश हैं।
विज्ञापन


बाक्स
फोटो: 15, 16
टोकन होने के बाद भी नहीं तौला गया धान
मनेरा निवासी किसान रामनरायन ने बताया कि नवीन मंडी के कांटा नंबर एक पर उनको 22 नवंबर का टोकन दिया गया था। तब से लेकर आज तक क्रय केंद्र के चक्कर काट रहा हूं और अभी तक नंबर नहीं है। प्रभारी जगह न होने की बात कह हाथ खड़े कर रहे हैं। वहीं पहाडापुर निवासी संदीप वर्मा ने बताया कि उन्हें 27 नवंबर का टोकन दिया गया था। लेकिन जगह की कमी बताकर तौल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
टोकन बांट दिया लेकिन खरीद बंद
हैदरगढ़। सरकारी तौल केंद्रों पर बीते दो सप्ताह से बंद है। मंडी स्थल में पांच तौल कांटों पर तौल के लिए 31 दिसंबर तक टोकन वितरण किया गया है इसके बाद भी तौल नहीं की जा रही है। त्रिवेदीगंज में हुसेनाबाद समिति पर एक सप्ताह से खरीद बंद है। बुढ़नापुर के बृजेश सिंह ने बताया त्रिवेदीगंज केंद्र प्रभारी ने मंसूरी धान के अलावा अन्य धान नहीं खरीदने की बात कह कर वापस लौटा दिया। बिंद कुमार गौरवा उस्मानपुर को भी वापस लौटा दिया। हसनपुर गांव के अनिल सिंह के पास करीब सौ क्विंटल धान है। एक बार आवेदन निरस्त होने पर दोबारा किया लेकिन अभी तक धान की तौल नहीं हो सकी है।
बाक्स
केंद्र दो और खरीद एक पर
दरियाबाद। मथुरानगर में दो केंद्रों पर धान की खरीद होनी है लेकिन यहां पर एक कांटे पर ही तौल की जा रही है। पीसीयू की मथुरानगर समिति पर जगह नही है इसलिए धान की खरीद बंद है। यूपीएसएस के मिर्दाही सेंटर पर धान की खरीद की जा रही है। केंद्र प्रभारी कत्यानी तिवारी ने बताया कि गोदाम फुल हो गया धान बाहर लगा रहे है।

वर्जन
क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की उठान कराने के निर्देश जिला खाद्य विपणन अधिकारी को दिए गए हैं। इसके लिए राइस मिल मालिकों से लगातार संपर्क करने को कहा गया है जिससे किसानों को धान की तौल में असुविधा न हो।
- निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed