फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Paddy of women, disabled and small farmers will be purchased without tokens.

Barabanki News: बिना टोकन खरीदा जाएगा महिला, दिव्यांग और छाेटे किसानों का धान

Thu, 20 Nov 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 20 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Paddy of women, disabled and small farmers will be purchased without tokens.
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने धान खरीद प्रक्रिया को और अधिक सरल तथा पारदर्शी बनाते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने घोषणा की है कि छोटे, सीमांत, महिला और दिव्यांग किसानों को धान बेचने के लिए किसी टोकन की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे सभी किसान जिनके धान की मात्रा 30 क्विंटल या इससे कम है, वे सीधे अपने नजदीकी सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान तौल केंद्र से वापस नहीं लौटाया जाएगा। इस आदेश का सभी केंद्र प्रभारियों को कड़ाई से अनुपालन करना होगा।
विज्ञापन

किसानों की सुविधा को देखते हुए डीएम ने भुगतान प्रक्रिया को भी सरल बनाने के निर्देश दिए हैं। किसानों का धान बिकने के बाद भुगतान 48 घंटों के भीतर सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए किसानों को अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराकर एनपीसीआई मैपिंग अवश्य करानी होगी। डीएम ने यह भी कहा कि जिन किसानों का धान गीला या गंदा है, उन्हें भी वापस नहीं लौटाया जाएगा। ऐसे किसान नजदीकी मंडी या चौपाल पर जाकर धान को सुखाकर और साफ करके क्रय केंद्र पर उसे बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed