फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Oxygen plants installed in three hospitals are limited to trials

Barabanki News: ट्रायल तक सीमित हैं तीन अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 16 Sep 2024 05:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plants installed in three hospitals are limited to trials
बाराबंकी के जिला अस्पताल में बना पीकू वार्ड। 
बाराबंकी। कोरोना के दूसरी लहर के दौरान जिस तरह से ऑक्सीजन की मांग बढ़ी थी, ऐसी स्थित दोबारा न हो इसे देखते हुए जिले के पांच अस्पतालों में छह ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। लेकिन इनमें से तीन का ही संचालन होने का दावा किया जा रहा है। जबकि तीन प्लांट ऐसे हैं जो सिर्फ ट्रायल तक सीमित होकर रह गए हैं। जिससे इसका लाभ इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के दूसरी लहर के दौरान ग्रसित मरीजों में ऑक्सीजन की कमी काफी ज्यादा हुई। जिले में ऑक्सीजन के लिए मारामारी मच गई, निजी ऑक्सीजन प्लांटों पर सुबह से लेकर रात तक लोगों की लाइनें लगने लगीं थी। इस समस्या को देखते हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का निर्णय शासन स्तर से लिया गया। इसी के तहत जिला पुरुष अस्पताल में दो, जिला महिला अस्पताल में एक, सीएचसी फतेहपुर, संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर और सीएचसी सिद्वौर में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए।
विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि जिला पुरुष और महिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट तो संचालित किए जाते हैं। लेकिन संयुक्त चिकित्सालय और सीएचसी पर लगे ऑक्सीजन प्लांट सिर्फ ट्रायल के दौरान ही संचालित हो रहे हैं। इससे इन अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एससीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव का कहना है कि बीच-बीच में ऑक्सीजन प्लांटों को चलाकर ट्रायल किया जाता है। जिससे की आवश्यकता के समय यह काम आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed