फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   OT started in trauma center, patients will get benefit

ट्रॉमा सेंटर में ओटी शुरू, मरीजों को मिलेगा लाभ

Mon, 12 Sep 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
OT started in trauma center, patients will get benefit
बाराबंकी। जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भी ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत कर दी गई है। अब हादसों में घायल मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं संसाधनों की कमी बता मरीजों को रेफर करना भी आसान नहीं होगा। सीएमएस ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनी इमरजेंसी को ट्रॉमा सेंटर में तब्दील करते हुए करीब सात साल पहले इसकी शुरुआत की गई थी लेकिन संसाधनों की कमी के चलते यहां पर आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही थी और ट्रॉमा सेंटर सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गया था। हादसों में घायल और गंभीर मरीजों का प्राथमिक उपचार कर रेफर करना आम हो गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के निरीक्षण के बाद अस्पताल की सेवाओं में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। सीएमएस ने ट्रॉमा सेंटर में होने वाली असुविधाओं से उन्हें अवगत कराया था। इसके बाद ही ट्रॉमा सेंटर के दिन बहुरने की उम्मीद जग गई थी। अब ट्रॉमा सेंटर में ओटी शुरू हो जाने से हादसों में घायल मरीजों को जहां बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी, वहीं गंभीर मरीजों को भी रेफर करना आसान नहीं होगा। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में ओटी शुरू करा दी गई है और व्यवस्थाओं में सुधार के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed