फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Operation Trinetra failed, cameras remained switched off

Barabanki News: ऑपरेशन त्रिनेत्र फेल, बंद पड़े कैमरे

Tue, 11 Nov 2025 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Operation Trinetra failed, cameras remained switched off
सिरौली गौसपुर। तहसील क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र फेल साबित हो रहा है। प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। सर्दी के मौसम में चोर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी अपराध नियंत्रण की दिशा में कारगर है लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा।
विज्ञापन

त्रिनेत्र योजना के तहत तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सआदतगंज की मुख्य बाजार में लगा सीसीटीवी कैमरा कुछ दिन पहले तेज हवाओं के झोंकों से टूट कर नीचे गिर गया था। दुकानदार रामचंद्र जायसवाल ने बताया कि कैमरा कोई उठाकर ले गया तब से बाजार में कोई कैमरा नहीं लगा है।
विज्ञापन


बदोसराय सफदरगंज मार्ग पर दरिगापुर चौराहे पर लगा कैमरा बंद पड़ा है। चौराहे पर मौजूद दुकानदारों ने बताया काफी दिनों से रिचार्ज न होने से कैमरे में कोई गतिविधि कैद नहीं हो रही है। ब्लॉक मुख्यालय के सिरौली गौसपुर गांव में चार कैमरे लगे हैं, लेकिन सभी बंद हैं। ग्राम प्रधान मैकू लाल ने बताया कि शुरुआती दौर में जब कैमरे लगाए गए थे। एक साल का रिचार्ज करवाया गया था लेकिन उसके बाद से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजीत विद्यार्थी ने बताया कि ग्राम पंचायतों से कैमरे लगवाए गए थे, बीडीओ को पत्र भेजा जाएगा ताकि कैमरे सही किए जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed