फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Opened new avenues for women's development: Archana

महिलाओं के विकास के नए रास्ते खुले : अर्चना

Tue, 07 Nov 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 07 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Opened new avenues for women's development: Archana
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के पायका मैदान में सोमवार को भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए नारी शक्ति वंदन विधेयक पर महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में महिलाओं का चौमुखी विकास हुआ है। सरकार ने महिलाओं को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। महिलाओं के विकास के नए रास्ते खुले है। विधेयक पारित होने से महिलाओं की राजनीतिक हिस्सेदारी भी बढ़ेगी। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने नारी को सशक्त बनाने का काम किया है। अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह पहचान गई है। महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विज्ञापन



अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महिलाओं की राजनीति में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के रूप में महिलाओं को एक ऐतिहासिक उपहार दिया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, चेयरमैन जगदीश गुप्ता, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख देवानंद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी, मुलायम यादव, जवाहर लाल वर्मा, रत्नेश सिंह, रूपेश सिंह, प्रदीप सिंह, मधुकर तिवारी, यश तिवारी, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed