{"_id":"6a1b37455d80ba457f03d827","slug":"only-son-dies-after-drinking-weedicide-barabanki-news-c-315-1-brp1006-169423-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खरपतवार नाशक पीने से इकलौते पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खरपतवार नाशक पीने से इकलौते पुत्र की मौत
Sun, 31 May 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 31 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मसौली के निजामपुर गांव निवासी किसान ओमकार वर्मा के इकलौते बेटे अर्पित वर्मा (18) की खरपतवार नाशक दवा पीने से इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। युवक बीते 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती था।
ग्रामीणों के मुताबिक अर्पित ने अनजाने में घर में रखी खरपतवार नाशक दवा का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों की निगरानी में लगातार उपचार चलता रहा, लेकिन उसकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। शुक्रवार देर रात अर्पित जिंदगी की जंग हार गया।
शनिवार सुबह जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा, घर में चीख-पुकार मच गई। मां बेटे के शव से लिपटकर बेसुध हो गईं, जबकि पिता ओमकार वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार और रिश्तेदारों को ढाढ़स बंधाने पहुंचे लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अर्पित की एक बहन है।