फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One killed, two injured in accidents

हादसों में एक की मौत, दो घायल

Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in accidents
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार भोर घने कोहरे के बीच एक के बाद एक तीन हादसे हुए। इन हादसों में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची हाईवे की एंबुलेंस ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी हादसे सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुए।
विज्ञापन

तुलसीपुर गांव के पास गिट्टी लदा ट्रक टोल प्लाजा पर लगे जाम के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से मौरंग लेकर आ रहे बड़े ट्रक ने गिट्टी लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौंरग वाले ट्रक के चालक कुशीनगर निवासी साबिर अली (45) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि खलासी रामेंद्र (25) का इलाज जारी है।
विज्ञापन

वहीं, उधौली पक्के तालाब के पास इंदौर से परचून का सामान लेकर गुवाहाटी जा रहा ट्रक सामने एक कार के आ जाने के कारण असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में घायल चालक सोहन सिंह (54) निवासी टाटा जमशेदपुर व खलासी सचिन कुमार (22) को निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सफदरगंज के पास बाराबंकी की ओर जा रहे ट्रक के चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराया। ट्रक चालक श्रीकृष्ण (25) निवासी शिवपुरी व खलासी दोनों बाल-बाल बच गए।
सफदरगंज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि सभी घायलों को जला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed