फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

रफ्तार ने ली युवक की जान, पांच घायल

Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
मसौली (बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। युवक का अभी कुछ दिन पहले ही विवाह हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के हौजपुर गांव निवासी सूरज रावत (22) सोमवार को बाइक की सर्विसिंग कराकर घर लौट रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने शहावपुर टोल प्लाजा के पास उसे टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल सूरज को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि बीते 31 मई को ही सूरज का विवाह सफेदाबाद के पास जरुआ गांव से हुआ था। रविवार को गौना आया था। गौना आने के दूसरे दिन ही पति की मौत की खबर सुन पत्नी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। दूसरा हादसा बाराबंकी रामनगर हाईवे पर पिपरौली मोड़ के निकट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सोमवार को पिपरौली मोड़ के निकट एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे पर सवार क्षेत्र के ही बड़ागांव निवासी रिजवान, आरिफ, मंतशा, नाजबानो समेत पांच लोग घायल हो गए। इनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed