{"_id":"624f3bbd9763a156244b3471","slug":"one-died-in-road-accident-barabanki-news-lko625091843","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में कॉलेज के बाबू समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में कॉलेज के बाबू समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर/त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। जिले के दो अलग-अगल थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक निजी कॉलेज के बाबू समेत दो की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहला हादसा बदोसरायं थाना क्षेत्र में कोटवाधाम-कोटवासड़क मार्ग पर हुआ। दरियाबाद थाना क्षेत्र के लोधपुरवा निवासी शिवाकांत शुक्ला (58) खजूरी स्थित भक्तदल गंजन इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर साइकिल से स्कूल आ रहा था।
कॉलेज के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आननफानन कॉलेज के स्टाफ ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं लोनीकटरा थाना क्षेत्र के छंदरौली-मंझूपुर मार्ग पर सदरुद्दीनपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे थाना क्षेत्र के ही ककरहिया पुरवा मजरे देवीपुर गांव निवासी कुलदीप यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल प्रेम रावत (20) को गंभीर दशा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता किया जा रहा है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला समेत तीन घायल
टिकैतनगर/त्रिवेदीगंज। कोटवाधाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर टिकैतनगर दरियाबाद मार्ग पर बिजली स्टेशन के पास पलट गई। इस हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। बृहस्पतिवार को अयोध्या जिला के थाना मवई क्षेत्र के ग्राम सैजना से करीब 26 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से बदोसरायं स्थित कोटवाधाम तीर्थ स्थल में दर्शन के लिए आ रहे थे।
टिकैतनगर-दरियाबाद मार्ग पर ग्राम बनगांवा के समीप बिजली उपकेंद्र के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें सवार सभी श्रद्धालु नीचे गिर गए जिसमें जगजीवन, रामरती, सुरेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। संवाद
कार की टक्कर से बाइक सवार दो जख्मी
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के कालिका का पुरवा गांव निवासी रामू व राजकुमार बृहस्पतिवार को बाइक से हैदरगढ़ कस्बा की ओर जा रहे थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर त्रिवेदीगंज बाजार में गैस एजेंसी के पास कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद