फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

सड़क दुर्घटना में एमबीबीएस छात्र की मौत

Tue, 03 Aug 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सफेदाबाद (बाराबंकी)। अयोध्या दर्शन कर वापस आ रहे एक एमबीबीएस छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वह प्रथम वर्ष का छात्र था। मामले की जानकारी पर पहुंचे मृतक के परिवारीजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा हुआ।
विज्ञापन

रविवार को हिन्द मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र सृष्टि दीप चौधरी (23) पुत्र डॉ. हनुमान प्रसाद चौधरी की सफदरगंज के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। वह जिला बस्ती के नगर थाना अंतर्गत रठिया गांव का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह वह और उसका एक मित्र हॉस्टल से छुट्टी लेकर अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। वापस आते समय सफदरगंज चौराहे के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन सोमवार को सृष्टि की मौत हो गयी। जबकि उसके दोस्त को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। मृतक के पिता का आरोप है कि हिंद अस्पताल प्रशासन ने उनको इस हादसे की समय पर सूचना नहीं दी। इनके द्वारा अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी कोई प्रार्थना पत्र पुलिस को नहीं दिया है। वहीं पीएम हाउस में मृतक के परिजनों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि मृतक का पीएम फर्जी तरीके से किया जा रहा है। परिवारीजनों ने वहां मौजूद चिकित्सकों के साथ-साथ मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की। कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed