फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died

ड्यूटी के दौरान आरपीएफ सिपाही की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 13 Nov 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
one died
रामनगर (बाराबंकी)। बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के एक सिपाही की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर के कक्ष के सामने रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना परिवारीजनों को दी गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ के मैजापुर निवासी शिशिर कुमार (35) आरपीएफ में सिपाही हैं। जो बुढ़वल में तैनात है। बृहस्पतिवार को वह प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर नाइट ड्यूटी कर रहा था। इस बीच रात करीब 11:12 बजे स्टेशन से अवध आसाम एक्सप्रेस गुजरने के बाद सिपाही का शव क्षतविक्षत हालत में ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर मृतक के परिवारीजन रात में ही स्टेशन पहुंच गए। भाई चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शिशिर ने अक्टूबर में तबादले के बाद बुढ़वल आरपीएफ में ज्वाइनिंग ली थी। इससे पहले वह डीआरएम ऑफिस में तैनात था। पति का क्षतविक्षत शव देकर पत्नी रिचा सिंह बेसुध हो गई। आसमान की ओर निहार रही रिचा बस यही कहती कि आप तो कुछ दिन की छुट्टी लेकर घर आने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, आप तो हमेशा के लिए साथ छोड़ गए। वहीं मासूम बेटे आयुष को तो यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चेकिंग करने के दौरान यह हादसा हुआ है। हालांकि मौत की कोई और वजह तो नहीं है, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed