फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died

सड़क हादसे में सीतापुर के युवक की मौत

Fri, 11 Jun 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
one died
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी वाहन से लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम अमरसंडा के निकट बुधवार रात तेज रफ्तार एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राह निकलते लोगों की नजर सड़क पर घायल पड़े युवक पर पड़ी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। उमरा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार आजाद ने घायल को अपने निजी वाहन लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजवाया।
विज्ञापन

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उमरा चौंकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के पास मिले कागजों से उसकी पहचान मोहम्मद अहमद (31) निवासी पुरानी बाजार कोतवाली महमूदाबाद जिला सीतापुर के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजन को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed