फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died

आग से झुलसी महिला की मौत

Sun, 28 Feb 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
one died
सूरतगंज। केरोसिन छिड़ककर आग लगा लेने वाली महिला की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि पत्नी को जलता देख बचाने के प्रयास में झुलसे पति और उसके भतीजे का लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के क्योलीपुरवा मजरे मदरहा निवासी विनोद साहू की शादी चार साल पहले फतेहपुर थाने के कुआडाड़ा गांव निवासी पूनम साहू (28) के साथ हुई थी। जिससे दो वर्ष का एक बेटा भी है। कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर बाद भी दोनों के मध्य विवाद हुआ था। इसके बाद देर शाम करीब छह बजे पूनम ने घर में रखे केरोसिन को अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटें व धुएं को देख पति विनोद व उसका भतीजा बचाने के लिए दौड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों गंभीर रुप से झुलस गए। परिवारीजन तीनों को सीएचसी सूरतगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इस बीच पूनम की रास्ते में मौत हो गयी। मायके पक्ष के लोग शव को घर लेकर चले गए। जहां बिना पीएम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घर वालों ने घटना की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed