फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One dead, three injured as car collides with tractor-trailer

Barabanki News: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार एक की मौत, तीन घायल

Sat, 18 Oct 2025 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
One dead, three injured as car collides with tractor-trailer
घुंघटेर। देवा मेला देखने जा रहे चार युवक बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। इनमें से एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। हादसा सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में कार के घुसने से हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के खंडसरा गांव निवासी अनुपम यादव (19) पुत्र प्रदीप कुमार, अनूप यादव (22) पुत्र कमलेश यादव व बंदगी नगर गांव निवासी रिंकू यादव (25) पुत्र रामसागर, अजय (14) पुत्र हरिओम बृहस्पतिवार की लखनऊ की मंडी में खोवा बेचने गए थे। वापसी में कार से घर लौटने बजाय देवा मेला जा रहे थे। देवा रोड़ पर चंदौली के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से इनकी कार घुस गई। चारों युवक गंभीर घायल हुए। इनमें अनुपम की जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। अनूप व अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक अनुपम का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व एमएलसी राजेश यादव भी पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed