फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one dead body found

नहर में मिला लापता बच्ची का शव

Sat, 10 Sep 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
one dead body found
देवा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मामापुर से एक दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई बच्ची का शव नहर में मिला। यह हादसा या कुछ और, इसको लेकर हो रही चर्चाओं के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सफीपुर निवासी रामलखन की आठ वर्षीय पुत्री राधिका पांच दिन पहले अपने मामा परशुराम के यहां ग्राम मामापुर गई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2 बजे राधिका रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन उसकी खोजबीन कर थक गए तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव के बाहर से गुजरी नहर में लोगों ने एक बच्ची का शव उतराते देखा। जानकारी मिलने के बाद उसकी शिनाख्त राधिका के रूप में हुई। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था वहीं चर्चाएं भी हो रही हैं। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया हादसा मान रही है। हालांकि कोतवाल का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
सतरिख। सतरिख थाना क्षेत्र के भिठौली कला गांव में एक महिला का शव फंदे पर लटका पाया गया। प्रथमदृष्टया महिला द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। भिटौली कला गांव निवासी राकेश कुमार शुक्रवार को अपनी मां की दवा लाने जा रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी गीता (40) ने उनको दवा लाने से रोका।
इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई मगर राकेश दवा लेने चला गया। बताते हैं कि इसी के बाद गीता का शव कमरे के अंदर छत में लगे हुक से लटकता पाया गया। अचानक महिला की मौत से गांव में खलबली मच गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गीता राकेश की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी गीता की बहन थी जिसका निधन पहले ही हो चुका था। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed