फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one arrest

10 हजार की रिश्वत लेते वीडीओ गिरफ्तार

Thu, 02 Sep 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
one arrest
दरियाबाद (बाराबंकी)। एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ की टीम ने बुधवार दोपहर दरियाबाद ब्लॉक पर छापा मारा। टीम ने यहां एडीओ पंचायत कार्यालय में एक वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) को रंगेहाथ 10 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मामला दरियाबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव खजुरी से जुड़ा है। पांच फरवरी 2019 में हुए उप चुनाव के बाद प्रधान बने रामशंकर सिंह का आरोप है कि उनका 37 हजार रुपये वेतन व लगभग तीन लाख रुपये खड़ंजा व इंटरलॉकिंग का भुगतान होना बाकी था। इस भुगतान के लिए कई बार गांव में तैनात वीडीओ विनोद कुमार से बात की लेकिन वह वेतन में 15 हजार, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग के भुगतान में दस प्रतिशत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने एंटी करप्शन ब्यूरो लखनऊ में दर्ज कराई। इसके बाद बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की एक टीम दोपहर के समय ब्लॉक पर पहुंची। इसकी सूचना होते ही पूरे ब्लॉक परिसर में अफरातफरी मच गई। इतने में टीम ने पंचायत सचिव को पंचायत सहायक के कार्यालय में पूर्व प्रधान रमाशंकर सिंह से 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे थाने ले जाया गया जहां पूछताछ जारी है। एसओ प्रकाशचंद्र शर्मा ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने आरोपी सचिव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उससे पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
तीन दिन से कसरत कर रही थी टीम
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम इस धरपकड़ के लिए तीन दिन से कसरत कर रही थी। सोमवार को भी टीम शिकायतकर्ता के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंची थी जिसने उस दिन करीब दो घंटे तक ब्लॉक के पूरे परिसर की पड़ताल की। टीम ने आरोपी पंचायत सचिव के काम करने वाले कमरे से लेकर बीडीओ व पंचायत सहायक कार्यालय का बहुत ही बारीकी से निरीक्षण किया।

बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन अयोध्या प्रभारी निरीक्षक रघुवीर प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी राघवेंद्र, रावेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, गोरखपुर इकाई के इंस्पेक्टर अशोक सिंह, लखनऊ एंटी करप्शन टीम के सिपाही चंद्रभान सिंह ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed