फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one arrest

आत्मदाह करने पहुंचे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
one arrest
सफेदाबाद (बाराबंकी)। रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण में पड़ने वाले मंदिर परिसर के बचाव को लेकर एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। मगर, मौके पर मौजूद पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

मामला सफेदाबाद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का है। इसी के पास रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी बाउंड्रीवाल के अंदर मंदिर भी आ रहा है। इस बात को लेकर मंदिर के पुजारी द्वारा भूमि को मंदिर का होना बताया जा रहा है। जबकि इसी भूमि को प्रशासन ने बस स्टेशन के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

इसका वाद एसडीएम न्यायालय में लंबित है। बाउंड्रीवाल के निर्माण से मंदिर जाने का रास्ता वहीं मंदिर के अंदर होने के विरोध में सफेदाबाद के गढ़ी निवासी अमरेंद्र सिंह एसडीएम को पत्र भेजकर निर्माण कार्य न रोकने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसको लेकर शुक्रवार को मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, दोपहर करीब दो बजे जैसे ही युवक छुपते-छुपाते मौके पर पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके बाद उसे कोतवाली लाया गया। इस संबंध एआरएम आरएस वर्मा का कहना है कि मंदिर आने जाने का रास्ता बंद नहीं किया जाएगा। बस स्टेशन के पीछे की तरफ से एक छोटा सा गेट लगाकर रास्ता दिया जाएगा।
आत्महत्या के लिए उकसाने में तीन पर केस
देवा। एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटकती मिली एक विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सास, ससुर समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मालूम हो कि बीती 17 जुलाई को प्रहलाद यादव निवासी सेठमऊ थाना सतरिख की पुत्री किरण ने अपने ससुराल मैंनाहार में अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।

बाद में पिता प्रहलाद ने मृतका के पति कुलदीप, ससुर सुमेरी लाल व सास रामप्यारी के विरुद्ध देवा कोतवाली में तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति, सास, ससुर फरार हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed