फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One and a half lakh cases settled in Lok Adalat

Barabanki News: लोक अदालत में डेढ़ लाख वादों का हुआ निस्तारण

Sun, 15 Sep 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cases settled in Lok Adalat
बाराबंकी। जिले के सभी न्यायालयों में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर समस्त न्यायालयों में कुल 1,51,122 मामलों का निस्तारण कर 25.18 करोड़ रुपये अर्थदंड एवं प्रतिकर के रूप में जमा कराया गया। इसी के साथ मोटर दुर्घटना के 29 वादों का निस्तारण करते हुए 1.73 करोड़ प्रतिकर दिलाया गया।
विज्ञापन

एनपीए के 858 मामलों का निस्तारण कर 11 करोड़ रुपये जमा कराए गए। इस प्रकार कुल 152009 मामलों का निस्तारण कराते हुए कुल 37.91 कराेड़ रुपये जमा कराए गए। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार सिंह ने लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही विभिन्न न्यायालयों व स्टॉलों पर जाकर निस्तारण की प्रगति देखी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व एडीजे अनिल कुमार शुक्ल ने बताया कि सिविल कोर्ट बाराबंकी ने 15833 मुकदमों का निस्तारण कर 3.33 करोड़ रुपये जमा कराए प्री-लेटिगेशन स्तर पर राजस्व विभाग, बैंकों, विभिन्न विभागों के 135349 मामलों का निस्तारण कर 218514051 रुपये जमा कराए। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सत्यदेव गुप्ता ने 71, प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश ने 25, द्वितीय ने 37 मामले निस्तारित कराए गए। बैंको/फाइनेंस कंपनी के 858 एनपीए खातों का निस्तारण कर करीब 11 करोड़ रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed