फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   On the call of his girlfriend, the brother along with his friends murdered her

Barabanki News: प्रेमिका के बुलाने पर भाई ने साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या

Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
On the call of his girlfriend, the brother along with his friends murdered her
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के खंडहरी गांव के युवक जुगराज सिंह उर्फ जोगा (22) की लखनऊ में निर्मम हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंका गया था। हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका के चचेरे भाई और उसके छह साथियों पर लगा है। पुलिस ने बुहस्पतिवार देर शाम इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला के खंडहरी गांव निवासी जुगराज सिंह 16 मार्च को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 19 मार्च को लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में मझौवा गांव के पास गोमती नदी में उसका शव मिलने के बाद मामला बाराबंकी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। जांच में सामने आया कि माल इलाके के मांझी गांव के अर्पित यादव से जुगराज की दोस्ती थी। अर्पित की चचेरी बहन से जुगराज का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कई बार साथ देखे गए थे, जिससे अर्पित नाराज था। पहले इसको लेकर विवाद भी हुआ, लेकिन फिर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जुगराज फिर युवती से मिलने-जुलने लगा, जिससे अर्पित और उसके साथियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। मामले में फतेहपुर सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि हत्या की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार प्रेमिका ने जुगराज को फोन कर लखनऊ बुलाया था। इसके पहुंचने पर अर्पित और उसके छह साथियों ने डंडों से हमला कर पहले उसे बेहोश कर दिया फि्र गमछे से गला कसकर हत्या करने के बाद शव को ईंटों से बांधकर नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed