फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Old man stoned to death for opposing theft

Barabanki News: चोरी का विरोध करने पर बुजुर्ग की पत्थर से कूंच कर हत्या

Sun, 25 Jun 2023 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Old man stoned to death for opposing theft
बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल में शुक्रवार की रात कस्बे के ही युवक ने चोरी के दौरान विरोध करने पर बुजुर्ग की पत्थर से कूंच कर हत्या कर दी। संयोगवश उसी दौरान लौटे कुछ लोगों ने वृद्ध का हालचाल लेने की कोशिश की तो युवक मौके पर ही मिल गया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुत्र की तहरीर पर युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिलवल कस्बा निवासी इकबाल शरण जायसवाल (65) 10 साल पहले कपड़े व बर्तन का व्यापार करते थे। उनके तीन बेटे हैं, जिसमें दो बाहर रहते हैं, जबकि सबसे छोटा पुत्र योगेश व वृद्ध की पत्नी राजकुमारी कस्बे में ही घर पर रहते हैं। करीब आठ साल से इकबाल शरण परिजनों से अलग कस्बे में ही एक कोठरी में रहकर पास में ही स्थित मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते थे। वह यहीं पर खाना बनाते थे। शुक्रवार रात इकबाल शरण गर्मी के कारण कोठरी के बाहर सोए थे। इनके ठीक सामने रहने वाले मुन्ना निगम व अन्य लोग कैटरिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन


रात करीब तीन बजे मुन्ना व उसके साथी किसी समारोह से खाना बनाकर घर लौटे थे। उन्होंने वृद्ध का हालचाल लेने के लिए पुकारा, मगर कोई जवाब न मिलने पर लोग उसके नजदीक पहुंचे तो सन्न रह गए, क्योंकि इकबाल शरण जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। इसी दौरान कोठरी से कस्बे का ही निवासी अपराधी प्रवृत्ति का राशिद निकलकर भागा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। तब तक वृद्ध के परिजन भी आ गए। आननफानन बुजुर्ग को सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया, जहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी जांच की। लोनीकटरा के एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी राशिद ने चोरी के दौरान विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया। उसे गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया गया है। पुत्र योगेश की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी पर पहले से दर्ज हैं तीन मुकदमे
हत्या के आरोपी राशिद का आपराधिक इतिहास है। एसएचओ के अनुसार वर्ष 2013 में भिलवल में ही एक लड़की को भगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था, जबकि वर्ष 2016 में पुलिस ने राशिद पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। पिछले वर्ष यानी 2022 में राशिद की पत्नी ने देवा कोतवाली में उस पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। ग्रामीणों ने बताया कि राशिद आपराधिक प्रवृत्ति का नशेड़ी युवक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed