फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Occupation of Bhilwal power substation late at night, lineman beaten up

Barabanki News: देर रात भिलवल विद्युत उपकेंद्र पर कब्जा, लाइनमैन को पीटा

Sat, 12 Jul 2025 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Occupation of Bhilwal power substation late at night, lineman beaten up
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। भिलवल विद्युत उपकेंद्र के पैकौली फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित शिवनाम गांव के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे उपकेंद्र घेर लिया। लोग अंदर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद लाइनमैन कृष्ण कुमार की पिटाई करते हुए एक कर्मचारी अमरेश कुमार को टॉयलेट में बंद कर दिया।
विज्ञापन

देर रात करीब 11:45 बजे जेई ने 10 नामजद व 15 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़, रजिस्टर फाड़ने की शिकायत की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव शिवनाम की बिजली दो दिन से बाधित थी। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होने पर शुक्रवार देर शाम आक्रोश फैल गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्या ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी देखे जाएंगे। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं मसौली क्षेत्र में धरौली रोड पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे धरौली, जमालपुर, नई बस्ती, बसंत नगर, नया पुरवा गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब तीन हजार आबादी परेशान रही। जेई लालजी ने बताया कि बिजली के खंभे की व्यवस्था की जा रही है, शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते बिजली संकट गहराता जा रहा है। बिजली की डिमांड सामान्य दिनों की तुलना में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है। सामान्य दिनों में जहां रोजाना बिजली की खपत 270 एमवीए (मेगा वोल्ट एंपियर) रहती है, वहीं इस समय 357 एमवीए है। लोड बढ़ने से बिजली आपूर्ति में बार-बार व्यवधान आ रहा है।
शहर के कंपनी बाग, नेहरू नगर, घोसियाना, आवास विकास समेत कई मोहल्लों में शुक्रवार को दिनभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। कहीं 20 मिनट तो कहीं आधे घंटे तक आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।
उधर कुर्सी उपकेंद्र के बाबागंज फीडर से जुड़े ताहिरपुर, गड़िया, जमुआ, धौरहरा, हाजीपुर समेत 65 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे ठप रही। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे बिजली कटी तो रात 11:30 बजे आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन डेढ़ घंटे बाद दोबारा बिजली चली गई, जो शुक्रवार भोर चार बजे आई। एक घंटे बाद फिर बिजली चली गई।

टिकरा गांव निवासी आनंद लाल, राम अनुज, सुशील आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शाम ढलते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है और लो वोल्टेज की समस्या रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई व एसडीओ फोन नहीं उठाते हैं। जेई विकास शुक्ला का कहना है कि ओवरलोड होने की वजह से कटौती बार-बार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed