{"_id":"64209fb6449b52fe8c0462b4","slug":"obstetricians-wandering-here-and-there-to-get-tested-barabanki-news-c-13-1-149804-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जांच कराने के लिए इधर-उधर भटक रहीं प्रसूताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जांच कराने के लिए इधर-उधर भटक रहीं प्रसूताएं
Mon, 27 Mar 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रसूताओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भले ही दावा किया जा रहा हो परन्तु हकीकत इससे इतर है। जिला महिला अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है जिससे यह निजी पैथालॉजी पर जाने को मजबूर हैं। वहीं जिम्मेदार इस समस्या के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
जिला महिला अस्पताल में पैथालॉजिस्ट के दो पद हैं परन्तु पिछले काफी समय से ये दोनों पद खाली चल रहे हैं। देखा जाए तो महिला अस्पताल की एक दिन की ओपीडी 300 से 400 सौ के आसपास है। इनमें से करीब 100 प्रसूताएं ऐसी हैं जिन्हें डॉक्टर ब्लड जांच और अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। परन्तु जब ये पैथालॉजी पर पहुंचतीं हैं तो वहां से यह कहकर वापस कर दिया जाता है कि आज समय निकल गया है अगले दिन आकर जांच कराना। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इमरजेंसी जांच के लिए यहां पर लैब टेक्नीशियन को तैनात किया गया है जो प्रसूताओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट देता और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही प्रसूताओं को इलाज किया जा रहा है।
जांच पर खर्च होते हैं 1400 से 1500 रुपये
महिलाओं ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में पैथालॉजिस्ट न होने के कारण हम लोगों को निजी पैथालॉजी पर एक बार की जांच और अल्ट्रासाउंड कराने में कम से कम 1400 से 1500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यहां पर सिर्फ एक ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात है जिसके चलते समय से अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी प्रसूताओं को नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
पैथालॉजिस्ट के दो तथा रेडियोलॉजिस्ट का एक पद रिक्त हैं। इस समस्या से शासन को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। सीएमओ ने एक पैथालॉजिस्ट को अस्पताल से संबंद्ध कर रखा है जिसके माध्यम से प्रसूताओं को जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
डॉ. प्रदीप कुमार, सीएमएस जिला महिला अस्पताल