फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Obscene photo of teacher goes viral, case filed against husband and teacher.

Barabanki News: शिक्षिका के अश्लील फोटो वायरल, पति व शिक्षक पर केस

Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Obscene photo of teacher goes viral, case filed against husband and teacher.
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। शिक्षक पति से अनबन के बाद उस पर मुकदमा करने वाली शिक्षिका को प्रताड़ित करने के लिए उसके पति व सीतापुर जिले में तैनात एक दूसरे शिक्षक ने अश्लील फोटो व चैटिंग वायरल कर दी। प्रताड़ना से तंग शिक्षिका का आरोप है कि दोनों उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहे हैं। एसपी के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रविवार रात रामसनेहीघाट कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सीतापुर जिले के परसेंडी ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका है। एसपी से शिकायत में शिक्षिका ने बताया कि सीतापुर के एलिया ब्लॉक में तैनात एक प्रधानाध्यापक से नौकरी ज्वॉइन करने के दौरान मुलाकात हुई थी। उसने मदद के बहाने मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ फोटो भी खींच ली। इसी के बल पर वह शिक्षिका का पीछा करते हुए ब्लैक मेल करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान करीब चार साल पहले शिक्षिका की शादी शाहजहांपुर जिले के बण्डा ब्लॉक में तैनात शिक्षक से हो गई। लेकिन दहेज संबंधी कारणों से शिक्षिका की पति से अनबन हो गई। इसका भी मुकदमा चल रहा है। शिक्षिका का आरोप है कि अब उसका पति व सीतापुर का शिक्षक मिलकर उसकी फोटो व चैटिंग वायरल कर रहे हैं। रिश्तेदारी में बदनामी हो रही है। इससे शिक्षिका डिप्रेशन में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि दोनों के द्वारा शिक्षिका को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया जा रहा है। रामसनेहीघाट के कोतवाल ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने, छेड़छाड़, धमकी देने व आईटी एक्ट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed