{"_id":"5c37924cbdec2273aa6b9aba","slug":"oath-to-save-girl-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदभराई बेटी बचाओ की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदभराई बेटी बचाओ की शपथ दिलाई
Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
anil anil
Amarujala
Amarujala
Published by: anil anil
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : Amarujala
महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में 86 महिलाओं की गोदभराई की रस्म की गई। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर छात्राओं द्वारा भ्रूण हत्या रोकने और नारी सशक्तीकरण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान महिलाओं को कंबल, फल, फूल और दवाओं की किट समेत आवश्यक सामाग्री उपलब्ध कराई कई। कार्यक्रम में आईएएस एसडीएम सदर अजय कुमार द्विवेदी व आयोजक सर्व सुरक्षा फाउंडेशन की मुखिया एसपी की पत्नी कृति सिंह ने कहा कि गर्भवती की देखभाल करना परिवार के हर सदस्य की जिम्मदारी है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को गर्भवती महिलाओं के सम्मान के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहुंची मुख्य अतिथि समाजसेवी कृति सिंह ने शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं विभा सिंह, अरमाना, फाबिया, साहिबा, नीरा देवी, स्मिता पटेल, पिंकी द्विवेदी, प्रीति तिवारी, नीरज, सरिता, रीता, नीलम, लक्ष्मी, परवीन बानो आदि को झूले पर बैठाकर माथे पर रोली लगाई। उसके बाद कंबल, फल, फूल, दवाओं की किट से गोद भरी।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद एसडीएम अजय द्विवेदी ने कहा कि गर्भावस्था के समय महिलाएं समय से टीकाकरण, पोष्टिक आहार और जांच समय पर कराएं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। किंग जार्ज इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तीकरण, भ्रूण हत्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर एएसपी अशोक कुमार, नेहा सिंह राठौर, सितारा सिद्दीकी, सीडीपीओ पुष्पा मिश्रा व निधि सिंह आदि मौजूद रही।
विज्ञापन