फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Oath of the Constitution was administered to officers and employees.

Barabanki News: अफसरों व कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ 0

Mon, 27 Nov 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Oath of the Constitution was administered to officers and employees.
बाराबंकी। संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित वेबिनार व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम सत्येंद्र कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक इंद्रसेन के अलावा कलेक्ट्रेट के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर में शपथ दिलाई। साथ ही अधीनस्थों को संविधान के दायरे में रहते हुए समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय दिलाने के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह, सदर सुमित त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्र ने पुलिस लाइन में शपथ दिलाई। इसके अलावा हर थाने व सीओ कार्यालय पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज रवींद्रनाथ दूबे ने न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। साथ ही संगोष्ठी का आयोजन कर कहा कि संविधान की बातों को हम सभी को आत्मसात करते हुए लोगों को निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए प्रेरित रहना है। इसके बाद अवध लॉ कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधि छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एडीजे राजेश पति त्रिपाठी ने छात्रों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर एडीजे राजीव महेश्वरम, सुभाष चंद्र यादव, सचिव डीएलएसए नाजनीन बानो, सीजेएम शिवानी रावत, कॉलेज के चेयरमैन ऋषि गोयल, वायस चेयरमैन रितु गोयल, लवकुश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed