फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nursing student's body found hanging in hostel

हास्टल में फंदे से लटका मिला नर्सिंग छात्रा का शव

Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nursing student's body found hanging in hostel
सफेदाबाद (बाराबंकी)। नर्सिंग की एक छात्रा का शव कॉलेज के हास्टल में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे कमरे की तलाशी ली मगर कहीं सुसाइड नोट नहीं मिला। कमरे के अंदर मिले मोबाइल को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने रूममेट व अन्य छात्राओं से पूछताछ की। छात्रा सिद्धार्थनगर जिले की निवासी थी।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद के निकट निशात कॉलेज ऑफ फार्मेसी स्थित है। सिद्धार्थनगर जिले के थाना भवानी गंज अंतर्गत चक मारूफ गांव के निवासी पप्पू लाल की पुत्री राधा चौधरी (28) इसी कॉलेज में जीएनएम की छात्रा थी। उसकी रूममेट लक्ष्मी के अनुसार मोबाइल पर किसी से बात करने के बाद राधा गुस्से में थी। उसने लक्ष्मी को बाहर जाने की बात कहते हुए रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लक्ष्मी ने अन्य छात्राओं व कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना दी। काफी देर खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कॉलेज प्रशासन ने दरवाजा तोड़वा दिया। लोग अंदर पहुंच तो देेखा कि पंखे में दुपट्टे से राधा का शव लटक रहा है। घटना के बाद पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने रूम मेट के साथ कॉलेज के लोगों के बयान दर्ज किए और सिद्धार्थनगर में रह रहे छात्रा के परिवारीजनों को इसकी खबर भेजी। शहर कोतवाल संजय मौर्या का कहना है कि छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। कमरे से मिले मोबाइल के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed