फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Now unknown blew the shops

अब अज्ञात ने फूंकीं दुकानें

Wed, 28 Oct 2015 12:29 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
लग्जरी कारों में दिनदहाड़े आग लगाने वाला अज्ञात शख्स अब दुकानों को भी निशाना बनाने लगा है। इसी सनकी व्यक्ति द्वारा सोमवार देर रात शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले की दो दुकानों में आग लगा दी गई। इससे जनरल स्टोर की एक दुकान से तीन लाख का सामान जल गया है।
विज्ञापन



कोतवाली नगर  के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में विश्वकर्मा मंदिर के पास सौरव की जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार की देर रात इनकी दुकान में किसी व्यक्ति ने लकड़ी में कपड़ा लपेटकर व दुकान के शटर के अंदर केरोसिन डालकर आग लगा दी। दुकान में आग लगने के बाद जब लपटें उठीं तो आसपास के लोगों को इसका पता लगा।
विज्ञापन



इसके बाद व्यापारी ने भी दुकान पहुंचकर जब तक फायर ब्रिगेड बुलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक दुकान में रखा करीब तीन लाख का सामान जल गया। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पहुंचे बड़ेल चौकी प्रभारी ने जांच पड़ताल की पर आग लगाने वाले व्यक्ति का पता नहीं लग सका है। वहीं यहां से ही चंद कदमों की दूरी पर स्थित देशी शराब की दुकान में भी आग लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि इसमें ज्यादा नुकसान नहीं हो सका है। यह अज्ञात शख्स अभी तक घर के बाहर खड़ी  लग्जरी कारों को आग के हवाले कर रहा था लेकिन अब दुकानों में आग लगाने की बातें सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया  है। कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है कि इस हरकत को करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है। कहा, जल्द ही पुलिस उसे पकड़ने में सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed