{"_id":"6908fe8f4302797e580a0e49","slug":"now-papa-wear-a-helmet-only-then-leave-the-house-barabanki-news-c-315-1-brp1006-151087-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अब पापा हेलमेट लगाएं तभी घर से निकलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अब पापा हेलमेट लगाएं तभी घर से निकलना
Tue, 04 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। यातायात माह पर यातायात पुलिस ने स्कूल कॉलेजों में लाकर सड़क सुरक्षा की कक्षाएं शुरू कर दी है। सोमवार को लखपेड़ाबाग स्थित महारानी रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने बच्चों को न केवल यातायात नियमों की जानकारी दी बल्कि उन्हें अपने परिवार में भी सुरक्षा के दूत बनने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि कई बच्चे ई रिक्शा से स्कूल आते हैं, जबकि कुछ नाबालिग छात्र बिना लाइसेंस बाइक चलाते हैं। जो खुद के साथ ही दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि ड्राइविंग लाइसेंस के बिना कभी वाहन न चलाएं। दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चार पहिया चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। हंसी-खुशी के लहजे में बच्चों से कहा कि ध्यान रखें जब तक पापा हेलमेट न लगा लें, तब तक उन्हें घर से मत निकलने देना और खुद भी किसी बिना हेलमेट वाली बाइक पर मत बैठना।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने सुरक्षित सवारी, सुरक्षित जीवन का संकल्प लेते हुए शपथ ली कि वे स्वयं नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।