फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Now meeting the prisoner in jail will be done on online slip

Barabanki News: अब ऑनलाइन पर्ची पर होगी जेल में कैदी से मुलाकात

Tue, 24 Dec 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now meeting the prisoner in jail will be done on online slip
बाराबंकी। जिला जेल में मुलाकात के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभी तक जेल में बंद लोगों के परिजनों को उनसे मुलाकात करने के लिए पर्ची कटवाने के बाद घंटों इंतजार करना पड़ता है। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब परिजन घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके मुलाकात के लिए अपने नाम की पर्ची पाएंगे। इसके बाद तय समय पर जेल पहुंचकर आसानी से संबंधित कैदी से मुलाकात कर सकेंगे। जिला जेल में हर दिन करीब 350 लोग जेल में बंद रिश्तेदारों अथवा परिचितों से मिलने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जेल प्रशासन मुलाकात के लिए ऑन लाइन पर्ची की नई व्यवस्था को लागू किए जाने की तैयारियों में जुटा है। जिला जेल में 1200 से 1500 हजार बंदी तक निरुद्ध रहते हैं। रविवार छोड़ बाकी सभी दिनों में परिजनों को बंदियों और कैदियों से मुलाकात कराई जाती है। इसके लिए परिजन जेल परिसर पहुंचने के बाद पहले पर्ची कटवाने फिर मुलाकात के लिए घंटों कतार में लगने की परेशानी उठाना पड़ती है। इसमें पूरा दिन बीत जाता है।
विज्ञापन

10 रुपये में जारी होने वाली मुलाकात पर्ची की वसूली की भी कोई निगरानी नहीं होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कारगर प्रशासन ने पारदर्शिता लाने के लिए मुलाकात के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की पहल की है। इसको लेकर प्रिजन पोर्टल पर आवेदन करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षर क्रमांक के अनुसार बैरकों में रहेंगे बंदी
जेल अधीक्षक कुंदन कुमार बताते हैं कि बैरकों में बंदियों को अब उनके नाम के अक्षर क्रमांक के आधार पर रखा जाएगा। इससे पारदर्शिता तो बनेगी ही साथ ही किसी भी बंदी की मुलाकात कराने में भी आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed