फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Now children of villages will study in digital library

Barabanki News: अब डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ेंगे गांवों के बच्चे

Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now children of villages will study in digital library
बाराबंकी। गांवों के बच्चे अब डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार सकेंगे। इसके लिए 350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इन पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक लाइब्रेरी पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से आदेश मिलने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति के समक्ष उसे पेश किया जाएगा जिसके बाद इस दिशा में काम शुरू होगा।
विज्ञापन


डिजिटल लाइब्रेरी (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) के लिए जिले की करीब 350 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसके लिए ऐसे पंचायत भवनों का चयन किया जाएगा जिसमें दो से अधिक कमरे व एक हाल हों। यह लाइब्रेरी पूरी तरह से हाईटेक होगी।
विज्ञापन


लाइब्रेरी में वाईफाई के साथ ही स्मार्ट एलईडी टीवी, एक कंप्यूटर डेस्क टॉप के साथ, फर्नीचर, कुर्सी, मेज, अलमारी, रैक व बुक सेल्फ की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए जो 10 सदस्यीय समिति बनाई गई हैं उनमें जिलाधिकारी को अध्यक्ष, सीडीओ को उपाध्यक्ष नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। वहीं सदस्य के तौर पर कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रखा गया। जिलाधिकारी द्वारा नामित एक विशेष आमंत्रित सदस्य भी होगा। डीएम द्वारा ही नामित शासकीय पुस्तकालय का पुस्तकालयाध्यक्ष भी सदस्य होगा। लाइब्रेरी का संचालन समिति के निर्देशानुसार किया जाएगा।

चार लाख से होंगे ये काम
डिजिटल लाइब्रेरी के लिए जो चार लाख रुपये दिए गए हैं, उसमें से दो लाख रुपये से कंप्यूटर और उसके सहवर्ती उपकरणों की खरीद की जाएगी। दो लाख रुपये का खर्च पुस्तकों और डिजिटल कंटेंट की खरीद पर किया जाएगा।


परियोजना प्रबंधन इकाई का हुआ गठन
लाइब्रेरी में एक आईटी प्रोफेशनल कंसलटेंट, एक सोशल कंसलटेंट, एक ऑफिस असिस्टेंट तथा एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी होगा जो आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे जाएंगे। इसके लिए परियोजना प्रबंधन इकाई का गठन किया गया है जो सीधे पंचायती राज निदेशालय के निर्देशन में काम करेगी।




जिले की करीब 350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसे लेकर शासन स्तर से जारी निर्देशों का अनुपालन शुरू करा दिया गया है। डीएम के निर्देशन में पूरी योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
-नीतेश भोंडेले, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed