{"_id":"67f2de189c221578f209cb34","slug":"now-aadhaar-will-be-verified-through-otp-at-the-time-of-registration-barabanki-news-c-315-brb1001-136642-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रजिस्ट्री के समय अब ओटीपी से होगा आधार का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रजिस्ट्री के समय अब ओटीपी से होगा आधार का सत्यापन
विज्ञापन
बाराबंकी। संपत्ति के मामलों मेें आधार के दुरुपयोग की बढ़ती घटनाओं पर अब नियंत्रण लगेगा। रजिस्ट्री के समय जब क्रेता, विक्रेता व गवाहों के बयान होंगे तो आधार का सत्यापन किया जाएगा। सभी के आधार सत्यापन के लिए मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
अक्सर देखा जाता रहा है कि दूसरे के आधार कार्ड में जालसाज लोग अपना फोटो लगाकर फर्जी रजिस्ट्री कराते थे और फर्जी गवाही के मामले भी सामने आते रहे हैं। नई व्यवस्था में जालसाजी रुकेगी। यह व्यवस्था शीघ्र ही लागू होने वाली है। मौजूदा समय में किसी भी दस्तावेज के पंजीकरण में संबंधित व्यक्ति का सहमति पत्र लिया जाता है। बिना सहमति के उसका आधार नहीं लगाया जाता, लेकिन अब आधार का सत्यापन ओटीपी के माध्यम से होगा। उप निबंधक नवाबगंज हरीश चतुर्वेदी का कहना है कि आधार का सत्यापन ओटीपी के जरिये किए जाने की व्यवस्था शीघ्र लागू हो सकती है।
दस्तावेज लेखकों का तीन साल के लिए नवीनीकरण
बाराबंकी। उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालयों के दस्तावेज लेखकों का नवीनीकरण पहली बार तीन साल के लिए किया गया है। इससे पहले हर साल नवीनीकरण होता था। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह ने तीन वर्ष के लिए नवीनीकरण की व्यवस्था के संबंध में उप निबंधक नवाबगंज हरीश चतुर्वेदी के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की। नवाबगंज में 65, हैदरगढ़ में 19, रामसनेहीघाट में 17, फतेहपुर में 15, रामनगर में सात व सिरौलीगौसपुर में नौ दस्तावेज लेखक हैं। तीन वर्ष के लिए नवीनीकरण किए जाने पर दस्तावेज लेखक सुनील कुमार वर्मा, सुशील वर्मा, प्रेम शंकर मिश्र आदि ने एडीएम के प्रति आभार जताया। एडीएम ने कहा कि शासन की व्यवस्था के तहत तीन वर्ष के लिए नवीनीकरण किया गया है।