{"_id":"5ae353814f1c1b87648b4841","slug":"nodal-officer-offended-after-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पदों पर 11 तैनात देख हैरान रह गई नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पदों पर 11 तैनात देख हैरान रह गई नोडल अफसर
Amarujala Bureau
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नोडल अधिकारी डॉ. अनीता भटनागर जैन ने पीडब्लूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने छह पदों के सापेक्ष विभिन्न पटलों पर ग्यारह कर्मचारियों की तैनाती देख हैरान रह गई। इससे पूर्व उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। अच्छा कार्य करने वाले दो विभागों के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिले की नोडल अधिकारी डॉ.अनीता भटनागर जैन ने सबसे पहले लोक सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा की। करीब दो घंटे तक चली समीक्षा बैठक में बारी-बारी से विभाग की योजनाओं का हाल जाना।
विज्ञापन
जल निगम व विद्युत विभाग को मिला प्रशस्ति पत्र
बैठक के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. अनीता भटनागर जैन ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव व जल निगम के केबी गुप्ता को अच्छे कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन