फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No relief from low voltage

Barabanki News: लो वोल्टेज से नहीं मिल रही निजात

Wed, 16 Apr 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 16 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
No relief from low voltage
बाराबंकी। बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए पावर कार्पोरेशन ने लाखों रुपये खर्च कर दिए लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन फाल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। एक बार की ट्रिपिंग आधे से पौन घंटे तक बिजली ठप कर देती है। फतेहपुर, सिरौलीगौसपुपुर, रामसनेहीघाट के करीब 150 गांवों मेें लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

तेज धूप के बीच बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। कुर्सी क्षेत्र में बिजली के तारों को बदला गया था। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि इस लाइन के खिंच जाने के बाद लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। टिकैतगंज, खरिहानी, प्रसादपुरवा, मोहलिया, बाबागंज, घुुंघटेर, छिलगवां, पिंडसावां, टिकरा, जमुना, धनोहरा समेत करीब 70 गांवों में लो वोल्टेज की समस्या है। इससे करीब एक लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज की वजह से विद्युत मोटर नहीं चल पा रहे हैं। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं, सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में मरकामऊ, पुरनिया, बदोसरांय, अलीनगर, हजरतपुर,कटका समेत करीब 80 गांवों में लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन फाल्ट व ट्रिपिंग भी होती है। इससे करीब 70 हजार की आबादी को दिक्क्त हो रही है। अधीक्षण अभियंता राजबाला का कहना है बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कार्य किए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मरों से लेकर बिजली के तार तक बदले जा रहे हैं। जहां समस्या है वहां कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed