फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No effect of CM's arrival visible in hospital

Barabanki News: अस्पताल में नहीं दिखा सीएम के आने का असर

Wed, 25 Sep 2024 04:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 25 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
No effect of CM's arrival visible in hospital
बाराबंकी। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को सीएम योगी के आने का कोई असर नहीं दिखा। अस्पताल की ओपीडी में आम दिनों की तरह मरीजों की खासी भीड़ रही। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। हालांकि वाहन कम चलने की वजह से दूरदराज से आने वाले मरीज नहीं आ सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1665 मरीज देखे गए। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या 326 के आसपास रही। इसके अलावा पेटदर्द, त्वचा रोग आदि के मरीजों की संख्या भी काफी ज्यादा थी। यहां पर इलाज के लिए ज्यादातर मरीज आसपास और शहरी क्षेत्र के ही रहे। टोकन लेने के लिए सुबह नाै बजे से ही लोगों की लाइन परिसर में लगने लगी थी। पंजीकरण के बाद लोगों को चिकित्सकों को दिखाने और दवाई लेने के लिए अलग अलग कतार में लग कर घंटों इंतजार करना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में करीब 1665 मरीज देखे गए। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed